तारक मेहता शो के रोशन सिंह सोढ़ी लापता;गुशुदगी दर्ज ;तलाश में जुटी पुलिस

filme Latest News mumbai

मशहूर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले कलाकार गुरुचरण सिंह कई दिनों से लापता हैं। उनके पिता ने उनकी गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस गुरुचरण सिंह की तलाश में जुटी है।

गुरुचरण सिंह के पिता हरगीत सिंह ने दिल्ली के पालम थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह 22 अप्रैल से लापता हैं। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल की सुबह मुंबई के लिए निकले थे। साढ़े 8 बजे उनकी दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट थी, लेकिन उन्होंने फ्लाइट नहीं ली और ना ही वह मुंबई पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा जिसमें गुरुचरण सिंह दिल्ली के पालम इलाके में परशुराम चौक पर पैदल कहीं जाते हुए कैद हुए हैं। उनकी पीठ पर बैग टंगा हुआ है। आज दिल्ली पुलिस गुरुचरण सिंह की बैंक डिटेल्स खंगालेगी, जिससे दिल्ली पुलिस को कई सुराग हाथ लग सकते हैं। 24 अप्रैल तक गुरुचरण सिंह का फोन भी चालू था, लेकिन अब वो स्विचऑफ है।

पुलिस ने जब फोन की कॉल डिटेल निकलवाए तो पुलिस को काफी अटपटी चीजें मिलीं। रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुचरण सिंह की मां पिछले काफी समय से बीमार चल रही हैं। वो अस्पताल में भर्ती थीं। पिता ने बताया कि अब वो ठीक हैं और घर आकार आराम कर रही हैं। परिवार इस समय गुरुचरण को लेकर चिंता में है,

बता दें कि गुरुचरण सिंह ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल निभाया। इसी रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। दर्शकों को उनके बोलने का तरीका और खुशमिजाज अंदाज बहुत पसंद आया सालों तक शो का हिस्सा बने रहने के बाद उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया था।

वहीं शो में उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने कहा कि उनके ऐसे अचानक लापता होने की खबर सुनकर काफी स्तब्ध हूं। मैं बस यही प्रार्थना करती हूं कि वो जहां भी हों, सुरक्षित हों। वह बहुत आध्यात्मिक और अच्छे व्यक्तित्व के इंसान है। वहीं उनके लापता होने की खबर से उनके फैन्स भी काफी दुखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *