*अन्तिम लीग मैच भी हारी उत्तराखंड।
गणेश वैद (बद्रीविशाल ब्यूरो)
हरिद्वार। रोशनाबाद के वंदना कटारिया स्टेडियम aमें चल रही 38वें राष्ट्रीय खेलों की हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की पुरुष व महिला वर्ग की टीमें अपना अंतिम लीग मैच भी हार गई। महिला वर्ग में उत्तराखंड को मणिपुर व पुरुषों में महाराष्ट्र ने दी शिकस्त। इसी के साथ हॉकी स्पर्धा में उत्तराखंड की चुनौती भी समाप्त हो गई।
हॉकी महिला वर्ग
आज शनिवार वन्दना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला वर्ग का पहला मैच मणिपुर व उत्तराखण्ड के बीच हुआ, जिसमें मणिपुर की टीम ने 5-2 से उत्तराखंड को हरा दिया। मणिपुर टीम की तरफ से चानू लान्चेन्बी कुन्द्राकपम ने 02 गोल, ब्रह्मचारीमयुम सरिता देवी, सुमन देवी थौडम व थऊनावजाम निरूपमा ने 1-1 गोल किया। उत्तराखण्ड की ओर से सलोनी पिलखवाल ने 2 गोल किये। दूसरा मैच मध्य प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल के मध्य खेला गया जिसमें मध्य प्रदेश की टीम 2-1 से विजयी रही। मध्य प्रदेश टीम की तरफ से नीलांन्जली राय ने 01, अंजली गौतम ने 01 गोल किया वहीं पश्चिम बंगाल की टीम से सुबिला टिरकी ने 01 गोल किया।


हॉकी पुरुष वर्ग
पुरूष वर्ग में पहला मैच महाराष्ट्र एवं उत्तराखण्ड के मध्य हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम 2-1 से विजयी रही। महाराष्ट्र से वाल्मिकी देवेन्द्र सुनील ने 2 गोल एवं उत्तराखण्ड से गोविन्द सिंह बिष्ट ने 1 गोल किया। दूसरा मैच कर्नाटक एवं मणिपुर के बीच हुआ। जिसमें कर्नाटक की टीम 4-1 से विजेता रही। कर्नाटक से गणेश माझी, सूर्या, भारथ व समान्थ ने 1-1 गोल किए। मणिपुर से इरेंगबम रोहित सिंह ने 1 गोल किया।
इस अवसर पर महापौर नगर निगम हरिद्वार किरन जैसल, जिला क्रीडा अधिकारी शबाली गुरूंग, उपक्रीडा अधिकारी प्रदीप कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरेती, सहा० प्रशिक्षक शिखा बिष्ट, सहा० प्रशिक्षक दीपक जोशी, सहा० प्रशिक्षक अनुराग राठी, सौरभ पटवाल, विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी, खेल विभाग के विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।