38वें राष्ट्रीय खेल(हॉकी):कर्नाटक व उत्तर प्रदेश के बीच होगी स्वर्णिम भिडंत

Sports uttarakhand

*वूमेंस हॉकी में मध्य प्रदेश व हरियाणा पहुंची फाइनल में।

बद्रीविशाल ब्यूरो

हरिद्वार। 38वें राष्ट्रीय खेलों की हॉकी प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई। आज बुधवार को हुए महिला व पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। जिनमें पुरुष हॉकी में कर्नाटक व उत्तर प्रदेश अपने अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं महिला वर्ग में मध्य प्रदेश व हरियाणा की टीमें स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगी।

रोशनाबाद के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में आज बुधवार को खेले गए महिला हॉकी के पहले सेमी फाइनल मैच में मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र 1-1 से बराबरी पर रही। मैच का नतीजा शूटआउट से हुआ। जिसमें मध्य प्रदेश ने 4-1 से महाराष्ट्र को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में हरियाणा ने झारखंड को 2-1 से हरा दिया। कनिका सिवाच ने 8वें मिनट में हरियाणा के लिए गोल किया और कप्तान रानी ने 26वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। झारखंड की कप्तान अलबेला रानी टोप्पो ने 42वें मिनट में अपनी टीम के लिए एक गोल किया। फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश व हरियाणा के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा।

मेंस हॉकी सेमीफाइनल

पुरुष हॉकी के पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक ने महाराष्ट्र को शूटआउट में 5-4 से हराया। इससे पहले पूरे मैच तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर पर रही। कर्नाटक के वेंकटेश केंचे ने 11वें मिनट में गोल किया और आदित्य लालगे ने 12वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया। महाराष्ट्र के लिए गणेश मज्जी ने 44वे मिनट और महालिंगप्पा कुर्ताकोटी ने 47वे मिनट में एक-एक गोल किया। दूसरे सेमीफाइनल यूपी ने पंजाब को 5-3 से रौंदकर फाइनल में प्रवेश किया। यूपी की ओर से एसएन तिवारी ने 9वे और 27वे मिनट में गोल किए , जबकि आमिर अली ने 13वे, अजीत यादव ने 22वे और केतन कुशवाह 57वे मिनट में गोल दागकर यूपी को जीत दिलाई। पंजाब के ओम रजनेश सैनी ने 12वे और प्रभजोत सिंह ने 32वे मिनट और 49वे मिनट में पंजाब के लिए दो गोल किए। अब फाइनल में महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश स्वर्णिम मुकाबले के लिए कल गुरुवार को मैदान में उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *