बिजली-पानी को लेकर कांग्रेसियों ने मटके फोड़े;प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haridwar Politics

गणेश वैद

हरिद्वार। शहर में बिजली-पानी की खराब आपूर्ति को लेकर अधिकारियों की मनमानी और सरकार के निकम्मेपन के खिलाफ ब्लॉक् कनखल अध्यक्ष जतिन हांडा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया।

कनखल के देशरक्षक चौक पर एकत्र हुए पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री डॉ संजय पालीवाल व पूर्व चेयरमैन प्रदीप चौधरी ने कहा कि इतना बुरा हाल शहर का कभी नहीं हुआ जितना धामी सरकार के कार्यकाल में हुआ हैं तथा शहर के लोग बिजली की कटौती, वोल्टेज की खराब व्यवस्था, खराब पानी, और पानी ना आना जैसी समस्या हरिद्वार में कभी नहीं हुई हैं।

ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा व पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया ने कहा कि जितना धन हरिद्वार के लिए खर्च किया जा रहा है, वहे कहीं नजर नहीं आता, बल्कि पुरानी व्यवस्था और खराब हो गई हैं। शहर बड़ा होता जा रहा है और भाजपा नेताओं की सोच छोटी। शहर में पानी और बिजली के कार्यों में बड़े घोटाले हैं, जिसे स्थानीय लोग भुगत रहे हैं वहीं नगर विधायक भी लापता हैं।प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर व पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि सरकार कहा है, विधायक कहां हैं, लोगो को पता ही नहीं हैं। भाजपा की आपसी गुटबाजी से हरिद्वार बर्बाद हो रहा है। नगर विधायक को इसके किये जनता के सामने आकर जवाब देना चाहिए। शहर की समस्याओं को लेकर भाजपा नेताओं को कोई चिंता नहीं हैं।

महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव बिमला पांडे, पूर्व अध्यक्ष रवीश भटीजा, अशोक शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष इरशाद अली व विनोद कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य राहुल चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा, किसान कांग्रेस शहर अध्यक्ष सोनू लाला, गोविन्द सिंह बिस्ट, सूनील सिंह, वसीम सलमानी, जितेंद्र सिंह, सुमित भाटिया, हरीश अरोरा, विमल सैनी, राकेश राजपूत, हरद्वारी लाल, बृजमोहन बर्थवाल, दिनेश पुंडीर, लव गुप्ता, नितिन कश्यप, ऐश्वर्या पंत संजय नासवा राजेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *