जल पुलिस के जवानों की तत्परता से बची युवक की जान

acsident Rishikesh

गणेश वैद

ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट पर स्नान करते हुए मध्य प्रदेश से आया एक युवक गंगा की तेज धारा में बहने लगा। सूचना पर पहुंची जल पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। 

मिली जानकारी के मुताबिक गणेश कुमार पुत्र जगदीश कुमार (24 वर्ष ) निवासी ग्राम सिगौन थाना ईसानगर जिला छतरपुर मध्यप्रदेश रविवार की सुबह करीब 8 बजे त्रिवेणी घाट पर स्नान करने आया। जहा नहाते समय उसका संतुलन बिगड़ा और वह गंगा की तेज धारा में बहने लगा। युवक को बहता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर तत्काल आसपास मौजूद जल पुलिस के जवानों ने बहते युवक को रस्सियों के सहारे आस्था पथ पर सकुशल बाहर निकाल लिया। युवक के साथ आए लोगों ने जल पुलिस का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *