डीएम व एसएसपी ने भी हर की पैड़ी से भरा गंगाजल;दक्षेश्वर महादेव पर किया जलाभिषेक

Haridwar

*कांवड़ मेला 2024 के समापन की हुई आधिकारिक घोषणा।

बद्रीविशाल ब्यूरो

हरिद्वार। श्रावण मास की शिवरात्रि पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर में जलाभिषेक किया। जिले के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। 

आज शुक्रवार श्रावण मास की शिवरात्रि पर कांवड़ मेला 2024 के सकुशल सम्पन्न होने पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने हर की पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना की व आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने गंगाजल भरकर शिव की ससुराल दक्ष प्रजापति मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसी के साथ ही प्रशासन की ओर से कांवड़ मेला 2024 के आधिकारिक रूप से समापन की घोषणा भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *