अश्लील हरकतें करती तीन महिलाएं गिरफ्तार

Haridwar

बद्रीविशाल ब्यूरो

हरिद्वार। रह चलते लोगों को गंदे इशारे कर रिझाने व ना मानने पर अश्लील हरकतें करती तीन महिलाओं को लोगों की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई आरोपी महिलाओं का चालान कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में तीन महिलाएं आते जाते लोगों को इशारे कर अश्लील हरकतें कर रही थी। जिस पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी ने आरोपी तीनों महिलाओ को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दो आरोपी महिला रावली महदूद की रहने वाली है जबकि एक ज्वालापुर क्षेत्र की है। आरोपी तीनों महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *