बद्रीविशाल ब्यूरो
हरिद्वार। 38वें राष्ट्रीय खेलों में आज मंगलवार खेले गए हॉकी मैचों के दौरान कर्नाटक की खिलाड़ी चोट लगने से घायल हो गई। चोटिल खिलाड़ी को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है।
हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम में आज से शुरू हुए हॉकी मुकाबलों में बालिका वर्ग का मैच सुबह 10 बजे मध्य प्रदेश और कर्नाटक के बीच खेला गया। मैच के दौरान कर्नाटक की एक खिलाड़ी यमुना गंभीर रूप से घायल हो गई। मैच के दौरान तेज रफ्तार गेंद यमुना के मुंह पर लगी, जिससे उन्हें गहरी चोट आई है।
घटना के तुरंत बाद मेडिकल टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। हादसे के कारण मुकाबले कुछ देर के लिए रोका गया। लेकिन स्थिति सामान्य होने पर खेल दोबारा शुरू कर दिया गया है।