*महिला हॉकी का गोल्ड हरियाणा के नाम।
बद्रीविशाल ब्यूरो
हरिद्वार। 38 वे राष्ट्रीय खेलों के तहत गुरुवार को रोशनाबाद के वंदना कटारिया स्टेडियम में हॉकी के फाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल मैच का उद्घाटन श्रीमती गीता पुष्कर धामी एवं पी०टी० उषा अध्यक्ष भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पुरुष हॉकी के फाइनल में कर्नाटक ने यूपी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं महिला हॉकी के फाइनल में मध्य प्रदेश को हराकर हरियाणा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
पुरुष हॉकी स्वर्ण पदक मुकाबला
पुरुष वर्ग का फाइनल हॉकी मैच कर्नाटक एवं उत्तर प्रदेश के मध्य खेला गया। कर्नाटक टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत कर्नाटक ने 03-02 से उत्तर प्रदेश की टीम को हराया एवं फाइनल मैच में जीत प्राप्त की। कर्नाटक की टीम से समंथ सी.एस. ने 01 गोल, भरत नलिंगग्या ने ०१ गोल, अभारन सुदेव यी ने 01 मोल किया। यहीं उत्तर प्रदेश के टीम से सिंह विष्णुकांत ने 01 मोल एवं फराज खान ने 01 गोल किया।
पुरुष हॉकी के कांस्य पदक मैच
पुरुष वर्ग में तृतीय एवं चतुर्थ स्थान हेतु महाराष्ट्र एवं पंजाब टीम के मध्य खेला गया रोमांचक मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम ने 01-00 विजय प्राप्त की। महाराष्ट्र से वेंकटेश चे ने 01 गोल किया। उसके बाद पंजाब टीम द्वारा बहुत प्रयास करने के बाद भी कोई गोल नहीं किया जा सका। 01 गोल की बदौलत महाराष्ट्र की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महिला हॉकी स्वर्ण पदक मुकाबला
महिला वर्ग का फाइनल हॉकी मैच मध्य प्रदेश एवं हरियाणा के मध्य खेला गया। हरियाणा टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत हरियाणा ने 104-01 से मध्य प्रदेश की टीम को हराया। हरियाणा की टीम से चौधरी महिमा ने 01 गोल, इंशिका ने 02 गोल, मोनिका ने 01 गोल किया। वहीं मध्य प्रदेश के टीम से बावन ऐश्वर्या ने 01 गोल किया।
महिला हॉकी के कांस्य पदक मैच
महिला वर्ग में तृतीय एवं बतुर्थ स्थान हेतु झारखण्ड एवं महाराष्ट्र टीम के मध्य खेला गया रोमांचक मुकाबले में झारखण्ड की टीम ने 02-01 विजय प्राप्त की। झारखण्ड से परमोदनी लखरा ने पहला गोल एवं अलबेला रानी टोपी के दूसरे गोल से झारखण्ड की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही महाराष्ट्र की टीम से तन्नु श्री दिनेश कडू ने 101 गोल किया।
सभी पदक विजेता टीमों को उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंकज गैरोला एस.पी.सिटी, जूही मनराल, सी.ओ. सिटी, शबाली गुरूंग जिला क्रीडा अधिकारी, प्रदीप कुमार उपक्रीडा अधिकारी, प्रजापति कुकरेती मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, आर.के. यादव प्रशासनिक अधिकारी सहित कई खेल प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।