लाखों रुपये की धोखाधडी के ईनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime Haridwar Latest News

फोरेक्स ट्रेडिंग तथा सेर्मस की खरीद के नाम पर की थी 15 लाख की धोखाधड़ी
हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने फोरेक्स ट्रेडिंग तथा सेर्मस की खरीद के नाम पर की गई लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित 2024 से फरार चल रहा था।


जानकारी के मुताबिक राकेश कुमार ने वर्ष 2024 में मोहित अग्रवाल आदि के खिलाफ फोरेक्स ट्रेडिंग तथा सेर्मस की खरीद फरोख्त के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधडी करने के सम्बन्ध में थाना सिड़कुल में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने लगातार सम्भावित स्थानों पर दबिश दी, किन्तु आरोपित पुलिस गिरफ्त से दूर रहा। आरोपित मुकदमा दर्ज होने की तारीख से ही लगातार फरार चल रहा था। आरोपित के पुलिस गिरफ्त से बचने और लगातार फरार रहने के कारण एसएसपी ने आरोपित पर पांच हजार का इनाम घोषित किया तथा विवेचक ने न्यायालय से गैर जमानतीय वारण्ट हासिल किये गए।


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज आरोपित मोहित अग्रवाल पुत्र सीताराम अग्रवाल निवासी इवोनी ग्रीन अपार्टमेंट शाहपुर बम्हेटा थाना वेव सिटी गाजियाबाद उ.प्र उम्र 42 को थाना वेव सिटी गाजियाबाद उ.प्र. से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *