नाबालिग किशोरी मामले में पुलिस का एक्शन, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

Crime Haridwar Latest News

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से मारपीट, छेड़छाड़ और जबरदस्ती के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली ज्वालापुर में नामजद तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई कि मूलचंद उर्फ भूला नाम का व्यक्ति उनके घर में घुस आया और उनकी 14 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट, छेड़छाड़ व जबरदस्ती की। शिकायत के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामजद आरोपित मूलचंद उर्फ भूला पुत्र नेम सिंह, मूल निवासी मथुरा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी छोटा रविदास मंदिर मोहल्ला कडच्छ, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार को शास्त्री नगर, ज्वालापुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *