78 लाख की स्मैक संग दबोचा

Crime Haridwar Latest News

हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 260 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 78 लाख रुपये आंकी गई है।


कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने संदिग्धों की चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार आरोपी को दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसीन उर्फ तोता पुत्र सईद निवासी ग्राम लादपुर कला, थाना लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 260 ग्राम अवैध स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस ने साफ किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *