कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग;मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां

Roorkee

बद्रीविशाल ब्यूरो

हरिद्वार। भगवानपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक सामान की कंपनी के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से कंपनी कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर स्थित एटेरो नाम की एक कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाया जाता है। शुक्रवार को कंपनी में सभी कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी कंपनी के गोदाम में अचानक आग लग गई। जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, पहले तो कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल भगवानपुर, रुड़की, मंगलौर और लक्सर से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण वेल्डिंग की चिंगारी बताई जा रही है। नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *