ट्रेन से लाखों का गांजा लेकर आ रही आरोपी महिला गिरफ्तार

Crime dehradun

बद्रीविशाल ब्यूरो

बिहार से ट्रेन के रास्ते देहरादून आईं महिला के पास से 10 किलो गांजे की खेप बरामद की गई। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उस महिला की भी तलाश में जुटी है,जिसे महिला गांजा देने आईं थी।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार जीआरपी देहरादून पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला बिहार से रफ्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन से गांजे की खेप लेकर आई है। सूचना पर जीआरपी पुलिस ने आरोपी महिला को प्लेटफार्म न0 03 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के पास से मिले बैग में 10 किलो गांजा बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि वह इसे बिहार से लेकर आईं हैं जिसे उसने यहां बिन्दाल पुल में सोनी नाम की महिला को देना था। आरोपी महिला ने अपना नाम अनीता पत्नी विनोद शाहनी निवासी- बिहार, हाल पता बिन्दाल पुल बताया। आरोपी महिला का चालान कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *