पिता के घर आईं महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास;आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Crime Laksar

बद्रीविशाल ब्यूरो
हरिद्वार। मायके आयी एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला के विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक थाना पथरी क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके आई महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी बीमार मां को देखने के लिए यहां आई हुई थी। जब वह घेर में बंधे पशुओं को चारा डालने गई थी,तभी गांव के एक व्यक्ति उसे अकेला देख अश्लील हरकत करने लगा और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर महिला की बड़ी बहन वहां पर आ गई। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी महिला को समाज में बदनाम करने की धमकी देते हुए चला गया।

महिला ने तहरीर में बताया कि आरोपी पहले भी एक बार उसके अश्लील हरकत कर चुका है। तब भी महिला ने उसके खिलाफ पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। तब गांव के कुछ लोगों ने मामले में समझौता कराया था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *