भाजपा जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस जिला भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने आवास पर प्रातः 8 बजे ध्वज लगाकर स्थापना दिवस की शुरुआत की। तत्पश्चात 8.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय जाकर सामूहिक रूप से ध्वजारोहण कर पार्टी का ध्वज लगाया। कार्यालय में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने स्वागत किया। आगामी 20 तारीख तक चलने वाले इस पखवाड़े की जानकारी कार्यकर्ताओं के साथ साझा की। स्वागत रबतौर मुख्य वक्ता रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने पार्टी के इतिहास और विकास पर अपना विस्तृत उद्बोधन दिया। पूर्व पालिका अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिखौला, नंदकिशोर सरैया और अमरीश पंडा का शॉल ओढ़ाकर जिला अध्यक्ष और रानीपुर विधायक द्वारा सम्मानित किया गया।
इसके बाद कार्यालय में लगाई गई वर्चुअल स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उद्बोधन को भी कार्यकर्ताओं ने सुना। सम्बोधन सुनने के बाद जिला कार्यालय से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें ढोल नगाड़े बैंड बाजे डीजे के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में झंडा और टोपी पहने हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा संपूर्ण जगजीतपुर ग्राम से होती हुई महिला विद्यालय सती कुंड, बुड्ढी माता मंदिर, आईटीआई होते हुए जिला कार्यालय पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि आज के कार्यकर्ताओं के लिए यह स्वर्णिम दिन है की आज 42वर्षों की सफल राजनीतिक यात्रा के साक्षी आज के कार्यकर्ता बन रहे हैं। आज देश में सबसे ज्यादा विधायक और सांसद हमारे हैं। 30 वर्षों के बाद केवल हमारी पार्टी को राज्यसभा में 100 सीटों से ज्यादा संख्या का भी गौरव प्राप्त हुआ है। यह इसलिए संभव है कि देश का नेतृत्व मोदी जी के सुरक्षित और मजबूत हाथों में है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और यही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सामान्य कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश का प्रधानमंत्री भी बन सकता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेश राठौड़, भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी, विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल, अनिल अरोड़ा, देशपाल रोड, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, जिला मंत्री आशु चौधरी, अनामिका शर्मा, प्रवेश प्रिया, जिला कोषाध्यक्ष विजय चौहान, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, मोहित वर्मा, संजीव त्यागी, आशुतोष शर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, पार्षद लोकेश पाल, संजय कुमार, मनोज पालिया, विकास कुमार, विपिन शर्मा, विनीत चौहान, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रीमा गुप्ता, रेनू शर्मा, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष, ग्राम प्रधान युवा मोर्चा, जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल, प्रतिभा चौहान, अतुल, वसीम, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चौधरी रजनी वर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान, हीरा सिंह बिष्ट, मिथिलेश शर्मा, कमल प्रधान, सुबह सिंह, प्रिंस लोहार, मनोज शर्मा, सुशील रावत, सचिन, निश्चित, आशीष झा, संजय कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *