प्रदेश भाजपा में तेज हुई हलचल, नेतृत्व परिवर्तन की संभावना बढ़ी, केन्द्रीय नेतृत्व पहुंचा दून

dehradun Haridwar Latest News Politics

देहरादून। पूर्व की भांति एक बार फिर से प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गयी हैं। भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा दो पर्यवेक्षकों दुष्यंत गौतम व रमन सिंह को देहरादून भेजे जाने से प्रदेश की राजधानी देहरादून में राजनैतिक हलचल बढ़ गयी है। इसके साथ ही बैठक का दौर जारी है।
दून पहुंचे पर्यवेक्षक यहां असंतुष्ट भाजपा विधायकों से मिलेंगे। साथ ही त्रिवेन्द्र सिंह सरकार के कार्य का आंकलन भी करेंगे। पर्यवेक्षकों के देहरादून पहुंचने से एक बार फिर से नेतृत्व परिर्वतन की अटकलें तेज हो गयी हैं। सूत्र बताते हैं कि नेतृत्व की दशा में सबसे आगे नाम भाजपा महामंत्री सुरेश भट्ट का चल रहा है। जबकि दूसरे नम्बर पर राज्यसभा सांद अनिल बलूनी व तीसरे नम्बर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक का है। सूत्र बताते हैं कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत को केन्द्रीय संगठन में भेजने की तैयारी है। भाजपा की बैठक जारी है। वहीं वर्तमान में जो हालात प्रदेश भाजपा में बने हुए हैं उसको देखते हुए केन्द्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक नेतृत्व परिवर्तन की दशा में प्रदेश की राजनीति में नहीं आना चाहेंगे। इस कारण नेतृत्व परिवर्तन की दशा में सुरेश भट्ट और अनिल बलूनी ही रेस में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *