विधानसभा उपचुनावों मेे भाजपा को मिली करारी शिकस्त;13 में से सिर्फ 2 सीट जीत पाई भाजपा

political

गणेश वैद

देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में भी भाजपा को करारी शिकस्त मिली। वहीं इंडिया गठबंधन को एक नई संजीवनी भी मिली। 10 जुलाई को हुए उपचुनाव के नतीजों में इंडिया गठबंधन ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि, बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए के खाते में सिर्फ दो सीटें आई हैं। जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

लोकसभा चुनावों में 400 पार का नारा लगाने वाली भाजपा बहुमत से भी दूर रह गई थी। अब एक बार फिर से भाजपा को इन 13 सीटों के उपचुनावों में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। यहां भाजपा के खाते में सिर्फ 2 सीट (मध्य प्रदेश,हिमाचल 1-1) आईं। इससे जहा भाजपा के जनाधार को झटका लगा वहीं विपक्ष एक बार फिर से मजबूत होकर उभरता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *