बोर्ड एग्जाम स्कैंडल का खुलासा, 04 युवतियों सहित 07 मुन्ना-मुन्नी धरे गए

Crime Education Haridwar Latest News

हरिद्वार। बोर्ड परीक्षा में मुन्ना भाई गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार युवतियों समेत सात युवकों को धर दबोचा है। जबकि एक फरार होने में कामयाब रहा। आरोपित दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। आरोपितों ने मूल परीक्षार्थियों के स्थान पर अपनी फोटो चस्पा की हुई थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक राजकीय इण्टर कालेज सलेमपुर महदूद के प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने कोतवाली रानीपुर पर सूचना देकर बताया कि राजकीय इण्टर कालेज सलेमपुर में बोर्ड परीक्षाओं के अन्तर्गत 24 फरवरी को हिन्दी विषय का पेपर था। परीक्षा के दौरान 04 युवतियां व 03 युवक मूल परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर अपने फोटो चस्पा कर परीक्षा देते हुये पाये गये एवं एक संदिग्ध परीक्षा केन्द्र से फरार हो गया। प्रधानाचार्य की तहरीर एवं पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से फर्जी प्रवेश पत्रो को बरामद किया गया है। पुलिस एक अन्य फरार संदिग्ध की तलाश में जुटी है। पकड़े गए आरोपितों के नाम पते गुलफाम पुत्र मौ. युसुफ चमरिया लालढांग हरिद्वार उम्र 21 वर्ष, कृष्ण पाल पुत्र माम चन्द निवासी रावली महदूद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष, कैफ पुत्र मौ. जावेद निवासी सुल्तानपुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष व 04 युवतियां बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *