प्राचीन छड़ी यात्रा पहुंची यमुनोत्री धाम,स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत

dharma Haridwar Latest News Roorkee social uttarakhand

हरिद्वार। श्रीपंच दशनाम जूना आनंद भैरव अखाड़ा द्वारा संचालित प्राचीन छड़ी यात्रा शनिवार को सर्वे भवन्तु सुखिनाः की कामना के साथ पवित्र यमुनोत्री धाम पहुंची। जहां तीर्थ पुरोहित हिमालय योगी पं. संदीप शास्त्री, यमुनोत्री धाम के पुजारी भाष्कर उनियाल, सुनील उनियाल आदि ने पवित्र छड़ी का माता यमुनोत्री तथा तप्तकुण्ड में स्नान कराया तथा पूजा अर्चना की। धाम के हनुमान मन्दिर के महंत कमलदास महाराज ने साधुओं के जत्थे का स्वागत किया।
इससे पूर्व बड़कोट में शनिवार प्रातः यमुनोत्री धाम रवाना होने से पूर्व उपजिलाधिकारी चतर सिंह चैहान, नायब तहसीलदार जोगेन्द्र सिंह चैहान, सीओ अनुज शर्मा, प्रभारी निरीक्षक हरीश कोहली लेखपाल विमल नौटियाल समाजसेवी जनक सिंह राणा व अन्य कई गणमान्य नागरिकों ने पवित्र छड़ी का पूजन किया व माल्यापर्ण कर पवित्र छड़ी के प्रमुख महंत, सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि , छड़ी के महंत शिवदत्त गिरि, श्रीमहंत पुष्करराज गिरि, कारोबारी महंत महादेवानंद व अन्य साधु-संतों का स्वागत किया। जानकी चटट्ी जहां से पैदल यात्रा प्रारम्भ हुयी, वहां पर प्रशासन की ओर से खच्चरों की व्यवस्था की गयी थी। इस पड़ाव पर ग्राम प्रधान यशपाल राणा,उपप्रधान अमित उनियाल,ग्राम सभा सदस्य प्रदीप प्रभाकर,राकेश रावत, बुद्वि सिंह रावत आदि ने ढोल-नगाड़ो के साथ पवित्र छड़ी का स्वागत किया तथा पूजा अर्चना कर पवित्र छड़ी को यमुनोत्री दर्शन के लिए रवाना किया। श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज ने बताया यमुनोत्री दर्शन के पश्चात आज रात्रि उत्तरकाशी में विश्राम के पश्चात 20सितम्बर को पवित्र छड़ी गंगोत्री धाम के दर्शनों के लिए रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *