बढ़ती मंहगाई व लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसियों ने रखा उपवास

Haridwar Politics Roorkee

हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवाहन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली व बढ़ती मंहगाई के खिलाफ सुभाष घाट, कनखल, रानीपुर क्षेत्र में सांकेतिक उपवास किया। उपवास कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा पूरा देश महामारी से जूझ रहा है। वहीं राज्य में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बिलकुल ध्वस्त हो चुकी हैं, लेकिन राज्य में निजी अस्पतालों की लूट की नयी परिभाषा लिख दी गयी है। वर्तमान समय में गरीब परिवार के लिए तो जीना दुश्वार था ही लेकिन अब उसको उपचार के लिए भी दर-दर भटकना पर रहा है। सरकारी अस्पताल में उपचार के संसाधन नही हैं और निजी अस्पताल में उपचार करवाने के पैसे नहीं जुटा पा रहा है। उन्होंने कहाकि इतना सब देखने पर भी राज्य सरकार मौन धारण करके बैठी हुई है। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण कोरोना से हो रही मृत्यु के आंकड़े हैं।


महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप ने संयुक्त रूप से कहा कि आज प्रदेश में खुली लूट मची हुई है। चाहे वह निजी अस्पताल में हों या उपचार के घरेलु साधन। राज्य की जनता ने ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमडीसीवेर, ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी भी देखी और सरकारी अस्पतालों में उपचार न मिलने पर मरीजांे को अपनी जान गंवाते भी देखा है। अब लगातार बढ़ती मंहगाई की मार से प्रदेश की जनता परेशान है। इसलिये प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली व बढ़ती मंहगाई के खिलाफ सांकेतिक उपवास किया है। उन्होंने कहाकि आने वाले समय में यदि हालात नहीं बदले तो सड़कांे पर उतरकर विरोध करने को कांग्रेस मजबूर होगी। पार्षद कैलाश भट्ट, राजीव भार्गव, अमन गर्ग, आशीष शर्मा ने कहा पिछले वर्ष पीएम केयर फण्ड से हरिद्वार जनपद के लिए 46 वेंटिलेटर मिले जिसमें 17 रुड़की के लिए थे और 29 हरिद्वार मेला और महिला अस्पतालों के लिए थे लेकिन उन वेंटिलटेरो को चलाने वाले ऑपरेटर की सरकार व्यवस्था नहीं करा पाई। उन्होंने कहाकि जनता इस मौन सत्ताधीशों को पहचान चुकी है और जल्द ही 2022 में अपने मतों का सही उपयोग कर मुहँतोड़ जवाब देने का काम करेगी।
दूसरी और कनखल में प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी के पहाङी बाजार कनखल स्थित कार्यालय पर उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शुभम अग्रवाल ब्लाक अध्यक्ष कनखल ने कहा देश व प्रदेश में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है जिस कारण मरीज व उनके परिजनो को बहुत परेशानी उठानी पड रही है। किसान विरोधी मोदी सरकार का ध्यान अपने नागरिकों को सुविधाए उपलब्ध कराने में नहीं है। पिछले 7 सालो में मोदी सरकार द्वारा कोरे भाषणो के अलावा देश को कुछ नहीं दिया। प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस हिमांशु बहुगुणा और जितेंद्र सिंह महानगर महासचिव ने कहा स्वास्थ्य सेवाओ के नाम पर मोदी सरकार बुरी तरह फेल साबित हुई है।
सतीश दावङे पूर्व प्रदेश सचिव और सपना सिंह जिलाध्यक्ष महिला सेवादल ने कहा मध्यमवर्ग को स्कूल फीस, बिजली, पानी बिल, हाउस टैक्स आदि बिलों मे कोई राहत न प्रदान करना जनता के साथ अत्याचार है। प्राइवेट स्कूल मनमानी पर उतार रहे हैं।
उपवास में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल ब्लॉक उपाध्यक्ष एकलव्य गोस्वामी, बलराम गिरी कड़क, आशीष भरद्वाजराजेन्द्र वालियान, धर्मवीर सैनी, कामेश्वर सिंह यादव, भूषण शर्मा, सतेन्द वशिष्ठ, संदीप अग्रवाल, हरद्वारी लाल, गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व प्रदेश सचिव, महेश प्रताप सिंह राणा ब्लाक अध्यक्ष गुलबीर सिंह, नगर पालिका संयोजक अशोक उपाध्याय, मेहर सिंह आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *