कांग्रेस सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ः यादव

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वा। कांग्रेस के राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव ने कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। जयराम आश्रम के स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में देवेंद्र यादव के कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। कांग्रेस की मजबूती के लिए कांग्रेस सेवादल का मजबूत होना नितांत आवश्यक है, इसलिए सभी कांग्रेसियों को मिलकर कांग्रेस सेवादल की मजबूती का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, कांग्रेस सेवादल के राज्य इंचार्ज एवं कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्री डॉ. संजय पालीवाल, जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इंद्र प्रकाश अग्रवाल के अलावा कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, महानगर अध्यक्ष मानिक धवन, जिला महिला अध्यक्ष सपना सिंह, यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष आर्यन राठौर, जिला महासचिव कौशल राजपूत, सागर राठौर, अमित कंबोज, प्रियांशु, विनीत कुमार, विकास रस्तोगी, सोनू डोंगरा, प्रदीप भटनागर, अरुण कुमार,मोहन सैनी ,भूपेंद्र सिंह, बलराम राठौड़, बलजीत सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे। ध्वज वंदन कार्यक्रम से पूर्व स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने गांधी टोपी पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *