उक्रांद के संस्थापक डा. डीडी पंत का जन्मदिवस मनाया

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। उत्तराखण्ड क्रांति दल की केंद्रीय व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने जिला हरिद्वार कार्यालय पर उत्तराखण्ड क्रांति दल के संस्थापक वैज्ञानिक डा. डीडी पंत का जन्मदिवस मनाया।
उत्तराखण्ड क्रांति दल की केंद्रीय व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने उत्तराखण्ड क्रांति दल के संस्थापक एवं प्रथम अध्यक्ष वैज्ञानिक डा. डीडी पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उत्तराखण्ड के लिये स्थापित मूल्यों के तहत एक आदर्श उत्तराखण्ड के रूप में क्षेत्रीयत के आधार पर राज्य चलाने की शपथ ली।
केन्द्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र वशिष्ठ ने कहाकि विधानसभा 2022 में उत्तराखण्ड क्रांति दल डा. डीडी पंत के बताये रास्ते पर चल कर परचम लहराते हुए सरकार बनायेगा। जन्मदिवस समारोह में दल के केन्द्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ, सरिता पुरोहित, केन्द्रीय महामंत्री चैधरी बृजबीर सिंह, केंद्रीय संगठन मंत्री एमडी शर्मा, केन्द्रीय प्रचार मंत्री दीपक गोनियाल, जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत खुराना, रजनीश कुमार, तरूण डावर, सत्य प्रकाश भट्ट, शशांक सिंह बिष्ट, हेमंत सिंह बिस्ट, सचिन चैहान, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, अभिषेक कश्यप, किशोर सेठ, शुदेंदु तिवारी, अनुराग, अंकित चैहान आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *