जंयती पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपाईयों ने किया याद

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। जिला कार्यालय भाजपा पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती विचार दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान भाजपाईयों ने श्री उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। उपस्थित पदाधिकारी एवंय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चैहान ने पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन काफी कठिन परिस्थितियों में गुजरा। 25 सितम्बर, 1916 को जयपुर से 6 अजमेर मार्ग पर स्थित ग्राम धनकिया में अपने नाना पण्डित चुन्नीलाल शुक्ल के घर जन्मे दीनदयाल उपाध्याय महान विभूति थे। 1939 में उन्होंने सनातन धर्म कॉलेज कानपुर से प्रथम श्रेणी में बी.ए. पास किया। यहीं उनका सम्पर्क संघ के उत्तर प्रदेश के प्रचारक भाऊराव देवरस से हुआ। इसके बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आए। एम.ए. करने के लिए वे आगरा आये पर घरेलू परिस्थितियों के कारण स्नातकोत्तर की पढ़ाई को पूरा नहीं कर पाये। श्री चैहान ने कहाकि अपनी मामी के आग्रह पर उन्होंने प्रशासनिक सेवा की परीक्षा दी। उसमें भी वे प्रथम स्थान पर रहे तब तक वे नौकरी और गृहस्थी के बन्धन से मुक्त रहकर संघ को सर्वस्व समर्पण करने का मन बना चुके थे। 1951 में डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने पं. नेहरू की मुस्लिम तुष्टीकरण की नीतियों के विरोध में केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल छोड़ दिया। वे राष्ट्रीय विचारों वाले एक नये राजनीतिक दल का गठन करना चाहते थे। उन्होंने संघ के तत्कालीन सरसंघचालक श्री गुरुजी से सम्पर्क किया।
जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि 1953 के कश्मीर सत्याग्रह में डा. मुखर्जी की रहस्यपूर्ण परिस्थितियों में मृत्यु के बाद जनसंघ की पूरी जिम्मेदारी दीनदयाल जी पर आ गयी। वे एक कुशल संगठक, वक्ता, लेखक, पत्रकार और चिन्तक भी थे। लखनऊ में राष्ट्रधर्म प्रकाशन की स्थापना उन्होंने ही की थी। एकात्म मानववाद के नाम से उन्होंने नया आर्थिक एवं सामाजिक चिन्तन दिया, जो साम्यवाद और पूंजीवाद की विसंगतियों से ऊपर उठकर देश को सही दिशा दिखाने में सक्षम है। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, जिला उपाध्यक्ष देशराज रोड, अंकित आर्य, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिला मंत्री आशु चैधरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विजय चैहान, विनोद चैहान, युवा मोर्चा महामंत्री सचिन चैधरी, प्रीति गुप्ता, संदीप कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रावजमीर आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *