अपने हक ओर अधिकारों के लिए सरकार से लड़े दिव्यांग: संदीप अरोड़ा

dehradun Haridwar Health Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
रविवार को जनहित दिव्यांग सेवा समिति द्वारा भगवानपुर के ग्राम बेहेडेकी सैदाबाद में दिव्यांग सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन मे समिति के नवनियुक्त दिव्यांग पदाधिकारियो का स्वागत भी किया गया। इसे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलास्तरीय दिव्यांगता समिति के सदस्य संदीप अरोड़ा का समिति के पदाधिकारियो ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदरलाल गौतम ने बताया कि समिति द्वारा विपिन कुमार को जिलाध्यक्ष, शिवदास को नारसन ब्लॉक अध्यक्ष, अनूप कुमार को नारसन ब्लॉक सचिव, आबिद को कोटवाल आलमपुर का विशिष्ट कार्यकर्ता और कुमारी संगीता को हरचंदपुर की विशिष्ट कार्यकत्री के पद पर नियुक्त किया मुख्य अतिथि संदीप अरोड़ा, समाज कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायक दिनेश सैनी व प्रदेश पदाधिकारियो ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संदीप अरोड़ा ने कहा कि सभी मूक बधिरो और दिव्यांगो को अपने हक अधिकार के लिए सरकार से लड़ने के लिए आगे आना चाहिए और जागरूक होकर अधिकारो के प्रति आवाज उठानी चाहिए। दिव्यांगो की इस लड़ाई के लिए संगठन का विस्तार किया गया है। संगठन में असीम शक्ति है, बस जरूरत है एकजुटता बनाए रखने की। कनिष्ठ सहायक दिनेश सैनी ने यूडीआईडी कार्ड के बारे मे प्राथमिकता से जानकारी दी और कहा कि सभी दिव्यांगो का पेंशन एक हफ्ते मे आ जायेगी और दिव्यांगो की समस्या को सरकारी स्तर पर हरसंभव हल करने का प्रयास करूगा। उन्होने अपील की कि रूड़की ब्लॉक मे 13 अक्टूबर मंगलवार को लगने वाले दिव्यांग कैम्प मे अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचने की अपील की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि दिव्यांगो की समस्याओ के निराकरण के लिए शासन- प्रशासन और सरकार के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जायेगी और प्रदेश नेतृत्व के आदेश का पूर्ण रूप से पालन भी किया जायेगा। समिति के प्रदेश महामंत्री सहेन्द्र कुमार ने दिव्यांग विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) और दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 मे उल्लेखित प्रावधानो से अवगत कराया। प्रवक्ता नजाकत अली ने कहा कि दिव्यांगजनो को होने वाली समस्याओ से निजात दिलाने के लिए संगठन द्वारा जिले के प्रत्येक गांव व ग्राम पंचायत सर्वेक्षण किया जा रहा है और ग्राम प्रधानो से दिव्यांगजनो को मिलने वाली सुविधाओ की जानकारी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *