हरिद्वार सहित 6 जिलों के डीएम बदले;कई अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल

uttarakhand

बद्रीविशाल ब्यूरो

उत्तराखंड शासन द्वारा हरिद्वार जिले सहित प्रदेश के 6 जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले कर दिए गए। वहीं पूरे प्रदेश में 39 आइएएस अधिकारियों, 05 पीसीएस अधिकारियों और एक आइएफएस अधिकारी के दायित्वों में परिवर्तन किया है।

शासन द्वारा कुल 06 जिलों के जिलाधिकारी बदले हैं। देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका को अपर सचिव सहकारिता के साथ निबंधक सहकारिता और उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी का सीईओ बनाया गया है। जबकि सविन बंसल को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा हरिद्वार से जिलाधिकारी धीराज गाबर्याल का स्थानांतरण कर उन्हें अपर सचिव ग्राम्य विकास के साथ ही लोनिवि की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उनकी जगह कर्मेंद्र सिंह को हरिद्धार का जिलाधिकारी बनाया गया। जानने के लिए ऊपर दी गई सूची देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *