वट्टियोरकावू में भाजपा का प्रचार तेज, तेजस्वी सूर्या और वी.वी. राजेश के साथ आर. श्रीलेखा के समर्थन में जुटी भीड़

Latest News political

केरल में चुनावी माहौल के बीच वट्टियोरकावू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में जोरदार प्रचार अभियान देखने को मिला। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु से सांसद तेजस्वी सूर्यां, तिरुवनंतपुरम के मेयर वी.वी. राजेश और केरल की पहली महिला आईपीएस अधिकारी व पूर्व डीजीपी आर. श्रीलेखा के समर्थन में चुनाव प्रभारी रोहन सहगल ने प्रचार किया।


इस दौरान नेताओं ने वट्टियोरकावू विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और प्रचार अभियान चलाकर लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला।
प्रचार के दौरान क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों में भाजपा के प्रति झुकाव नजर आया। नेताओं ने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा की नीतियों और विकास के एजेंडे के प्रति विश्वास को दर्शाता है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया और आगामी चुनाव में जीत का भरोसा व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *