सीएम के जन्मदिन पर भाजपाईयों ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर दीर्घायु की कामना की

dehradun Haridwar Latest News Politics Roorkee social uttarakhand

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन के उपलक्ष में हरकी पौड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। भाजपाईयों ने पूजा अर्चना कर उनकी दीर्घायु की कामना के लिए मां गंगा से प्रार्थना की
इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सलाहकार डॉ. नरेंद्र सिंह पुंडीर ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पर जन्मदिन पर मां गंगा से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए प्रार्थना की। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड का जिस प्रकार चहुंमुखी विकास हो रहा है वह सब मां गंगा का ही आशीर्वाद है। उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना करते हुए कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत शतायु, निरोगी हो और इसी प्रकार जन सेवा के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त जन कल्याण के कार्य करते रहें।
राज्य जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चैहान ने कहाकि त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड की माटी के लाल हैं और वह लंबे समय से इस प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। उनके अनुभव का लाभ एक ओर जहां उत्तराखंड को मिल रहा है वहीं प्रदेश का आमजन भी मुख्यमंत्री की विकास योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। आज उनके द्वारा विकास की अनेक ऐसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिसके कारण उत्तराखंड का नाम पूरे भारत में रोशन हो रहा है। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहाकि एक कुशल शासक के रूप में जिस प्रकार त्रिवेन्द्र सिंह रावत लगातार उत्तराखंड का चहंुमुखी विकास कर रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में प्रथम स्थान पर होगा। ााजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मिशन 2022 को लेकर संकल्पित है। चुनावों में एक बड़े अंतर के साथ प्रदेश में त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महामंत्री तरुण नैयर, दिनेश पांडे, चंद्र कांत पांडे, अजीत कुमार, संजय चैहान, मंडल अध्यक्ष चंदन चैहान, विकल राठी, विदेश चैहान, चैधरी जगत सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *