उत्तराखंड में हरेला की धूम, एक घंटे में ढाई लाख पेड़ लगाकर दिया संदेश

dehradun Haridwar Latest News Main News Roorkee social uttarakhand

देहरादून/संवाददाता
प्रदेश भर में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बरगद का पौधरोपण कर हरेला पर्व का शुभारंभ किया। रायपुर के अस्थल में स्मृति वन स्थल का उद्धघाटन करने के साथ ही किया वृक्षारोपण। साथ ही प्रख्यात गढ़वाली गायक जीत सिंह नेगी की याद में भी लगाया बरगद का पेड़। गढ़वाली लोक गायक जीत सिंह नेगी, कुमाऊनी लोक गायक हीरा सिंह राणा, ढोलवाद ओंकार दास आदि उत्तराखंड की महान हस्तियों की याद में भी लगाए गए पेड़। इसके बाद हरेक पर्व पर प्रदेश भर ।व लोगों ने पौधा रोपण किया। 1 घंटे में 275000 पौधों को लगाने का है लक्ष्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *