केआरएल की हुई छुट्टी, सुमित्रा स्वंयसेवी संस्था उठाएगी कूड़ा

Haridwar Latest News Roorkee social

हरिद्वार। अभी तक शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा उठाने वाली केआरएस कम्पनी की नगर निगम ने छुट्टी कर दी है। सफाई का जिम्मा अब सुमित्रा स्वंय सहायता समूह को सौंपा गया है। बता दें कि विगत एक सप्ताह से केआरएल कॅपनी हड़ताल पर थी। जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गयी थी। केआरएस कम्पनी का आरोप था कि निगम उसका भुगतान नहीं कर रहा है। इतना ही नहीं कई वर्षों से पेट्रोल आदि के दाम बढ़ने के बाद भी उसको पूर्व निर्धारित भुगतान ही किया जा रहा है। जिस कारण उसे घाटा हो रहा है और इस कारण से वह अपने कर्मचारियों का वेतन आदि देने में असमर्थ हो रही है। जबकि निगम का आरोप था कि केआरएल उसके वाहनों को प्रयोग करने के बाद भी शहर से कूड़ा नहीं उठा रही है। सफाई व्यवस्था सही नहीं होने पर निगम प्रशासन ने केआरएल कम्पनी पर जुर्माना भी लगाया था। विगत एक सप्ताह से सफाई व्यवस्था पटरी से उतरने के कारण जिलाधिकारी ने सफाई के लिए नया टेंडर करने कीा आदेश दिया था। चूंकि नए टेंडर की प्रक्रिया में समय अधिक लगता है। ऐसे में नया टेंडर होने तक सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी सुमित्रा स्वंयसेवी संस्था को दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *