हेड कांस्टेबल कमल जोशी का निधन;पुलिस महकमें में शोक की लहर

Haridwar

बद्रीविशाल ब्यूरो

ऋषिकेश। उत्तराखंड पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल कमल जोशी का निधन हो गया। बीती रात उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई,जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश लाया गया था। जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश संदीप नेगी ने बताया कि मूल रूप से जनपद चंपावत कुमाऊँ मंडल निवासी हेड कांस्टेबल कमल जोशी एसओजी देहात में तैनात थे। वर्तमान में वह जनपद हरिद्वार में हेड कांस्टेबल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। इसी दौरान उनकी सीजनल ड्यूटी उत्तरकाशी में लगी थी। बीते गुरुवार को वह उत्तरकाशी से अपने घर रुड़की हरिद्वार लौटे थे। जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

हेड कांस्टेबल कमल जोशी सामाजिक कार्यों और अपने सदव्यवहार के कारण सभी के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनका पार्थिव शरीर उनके आवास रुड़की ले जाया जाएगा। वर्तमान में उनकी मां और परिवार रुड़की में रह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *