सैनी राजनैतिक मोर्चा की बैठक में लिए गए अहम फैसले

big braking dehradun Entertainment Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
सैनी राजनैतिक मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एवं पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा कि सैनी समाज को एकजुट होकर राजनीतिक लक्ष्य की प्राप्ति करनी होगी। आपसी मतभेदों को भुलाकर संघर्ष करना होगा, तभी सफलता प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद में समाज संख्या बल में बहुत है, परंतु संख्या बल की अपेक्षा राजनीतिक पदों पर प्रतिनिधित्व उतना नहीं है। बैठक को संबोधित करते हुए कुरुक्षेत्र हरियाणा से पूर्व लोकसभा सदस्य राजकुमार सैनी ने कहा कि हमारे समाज की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जो अब बर्दाश्त नहीं होगा। हमें अपनी ताकत पहचाननी होगी। एकजुट होना होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व गृहराज्य मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि सैनी समाज राजनीति में पिछड़ गया है, जिसे संघर्ष के माध्यम से ही आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने आवाहन किया कि नव युवकों को राजनीति क्षेत्र में आकर आगे बढ़ना होगा। मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए करते हुए मुख्य संयोजक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने कहा कि वह मोर्चे को मजबूत बनाएंगे तथा राजनीतिक मोर्चे के माध्यम से समाज को मजबूत करेंगे। बैठक को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सैनी व ऑल इंडिया सैनी सभा सहारनपुर के अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रपाल सैनी ने भी संबोधित किया। बैठक में निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए, प्रत्येक नगर पालिका क्षेत्र में महाराजा शूर सैनी सम्राट अशोक एवं चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमाएं स्थापित की जाए, यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि महाराजा शूर सैनी की जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाए। बैठक को करण सिंह सैनी, रविंद्र सैनी, आशीष सैनी, जय भगवान सैनी, श्याम वीर सैनी, डॉक्टर राम सुभग सैनी ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता विक्रम सिंह सैनी एडवोकेट तथा संचालन इंजीनियर करण सिंह सैनी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए इतिहासकार करण सिंह सैनी ने सैनी समाज के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में शिव शंकर सैनी, सुशील सैनी, कैप्टन नरेंद्र कुमार सैनी, संदीप सैनी, पियूष सैनी, योगेश सैनी, शिव कुमार सैनी, कबूल सिंह सैनी, सुनील सैनी, आलोक राज सैनी सत्यपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *