ज्वैलरी लूट कांड के आरोपियों की जल्द हो गिरफ्तारी;विधायक मदन कौशिक

Haridwar

*लूट गए जेवरात की शत प्रतिशत हो रिकवरी: डॉ विशाल गर्ग

हरिद्वार। श्री बालाजी ज्वैलर्स पर हुई डकैती कांड के बाद नगर विधायक मदन कौशिक ने आज शोरूम के मालिक अतुल गर्ग से मिलकर सम्पूर्ण घटना की जानकारी ली। विधायक मदन कौशिक ने इस सम्बन्ध में डीजीपी व एसपी से फोन पर वार्ता कर बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और लूटे गए जेवरात की शत प्रतिशत रिकवरी की मांग की।

मदन कौशिक ने कहा कि अपराधिक घटनाओं पर रोक लगायी जाए और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। कहा कि आज जो भय का वातावरण बना है उसे समाप्त किया जाए। लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा नहीं होनी चाहिए।
वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने कहा कि दिनदहाड़े हुई डकैती से व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है। दिनदहाड़े डकैती करने वाले आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए। उन्होंने कहा कि असमाजिक तत्व धर्मनगरी के शांत माहौल को खराब करना चाहते है ऐसे में अपराध को पनपने नहीं दिया जाए। व्यापारियों की सुरक्षा का दायित्व पुलिस को निभाना चाहिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, अनिल पुरी, राहुल शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *