डा. योगेन्द्र नाथ शर्मा के पौत्र शिवम की न्यूजीलैंड में हत्या

Crime Haridwar Latest News Roorkee uttarakhand

रुड़की। न्यूजीलैंड में रुड़की के रहने वाले साहित्यकार, शिक्षाविद और साहित्य अकादमी के पूर्व सदस्य डा. योगेन्द्र नाथ शर्मा अरूण के पौत्र शिवम की कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। युवक न्यूजीलैंड में चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहा था। शिवम की हत्या की सूचना मिलने के बाद से परिजन सदमे में हैं।
बताया जा रहा है कि रुड़की के बेटे शिवम की न्यूजीलैंड में शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। हत्या की सूचना के बाद से ही शिवम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शहर के लोगों ने भी शिवम की हत्या पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। शिवम के शव को स्वदेश वापस आने में सप्ताह भर से अधिक समय लग सकता है। परिजन जिसकी प्रक्रिया में लगे हुए हैं। ंबता दें कि शिवम का परिवार रुड़की के नेहरू नगर में रहता है। शिवम के पिता योगेन्द्र नाथ शर्मा कुमार है, जो विख्यात साहित्यकार और शिक्षाविद योगेंद्र नाथ अरुण के पौत्र हैं। शिवम को पूर्व में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने फिजियोथैरेपी में गोल्ड मेडल प्रदान किया था। जिसके बाद शिवम ने न्यूजीलैंड एमपीटी और मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी की डिग्री हासिल की। शिवम न्यूजीलैंड में चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहा था। शिवम की हत्या के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उसके शव को स्वदेश वापस लाने की कोशिश की। उनकी कोशिशों के बाद अगले सप्ताह तक शिवम का शव भारत वापस लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *