महामहिम राष्ट्रपति के नाम 14 सूत्रीय मांगपत्र किसान कामगर मोर्चा के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा

big braking dehradun dharma Entertainment Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की। भगवानपुर में किसान कामगार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. सुभाष नंबरदार ने सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम भगवानपुर को सौंपा, जिसमें उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर 14 सूत्रीय मांगपत्र दिया। इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष चौ. सुभाष नंबरदार ने कहा कि आज देश का किसान भाजपा सरकार से बेहद परेशान हैं, जिसके कारण किसान को कई बार सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ा। किसान कामगार मोर्चा मांग करता है कि भाजपा सरकार जल्द ही किसानों की जो मांगे हैं, उन्हें पूरा करें। अन्यथा 2022 के विधानसभा चुनाव में किसान पुरजोर तरीके से भाजपा का बहिष्कार करेगा। इस मौके पर रुड़की विधानसभा अध्यक्ष जावेद गौड़, ब्लॉक उपाध्यक्ष आसिफ त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष नौशान अली, उप-सचिव शाहिद अली, डॉ. माजिद नगर अध्यक्ष, जिला सचिव मुजम्मिल फरीद, रुड़की तहसील सचिव नईम त्यागी, शकील अहमद, सेवाराम, महावीर, इसम सिंह, शमशेर अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *