निष्कासन:मुकदमा दर्ज होने के बाद गैंगरेप के आरोपी भाजपा नेता को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

Haridwar political

गणेश वैद

हरिद्वार। नाबालिक के शोषण के आरोप में

भाजपा नेता आदित्य राज सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पार्टी ने किनारा करते हर उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बीते रोज ही उन पर पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद आदित्य राज की गिरफ्तार की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

बता दें कि आदित्य राज सैनी भाजपा के अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य है।  आदित्य राज के घर काम करने वाली किशोरी का कल शव मिला था। वह तीन दिन से लापता थी। आरोप है कि आदित्य राज और उनका सहायक अमित सैनी किशोरी का शोषण कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *