करवा चौथ पर ग्रहण योग के साथ कर्क चतुर्थी, अशुभ योगः मिश्रपुरी

dharma Haridwar Latest News Roorkee social uttarakhand

हरिद्वार। भारतीय प्राच विद्या सोसाइटी कनखल के संस्थापक प्रतीक मिश्रपुरी ने कहा कि करवा चौथ पर इस बार कर्क चतुर्थी आ रही है। इस बार कर्क चतुर्थी के दिन ग्रहण योग होगा। क्योंकि चन्द्र, राहु वृषभ राशि पर एक साथ भ्रमण करेंगे। किसी भी शुभ ग्रह से दृष्ट ना होने के कारण ये योग सही नहीं होगा। इस दिन विशेष रूप से जिन लोगों की वृष या वृश्चिक राशि है, उन दंपतियों को कुछ परेशानी हो सकती है। प्रतीक मिश्रपुरी ने कहाकि इसके लिए महिलाएं इस दिन अपना व्रत किसी फल को खाकर खोले। उसके बाद भोजन करे। ये ग्रहण योग करवा चौथ को लगभग 18 वर्षों में एक बार जरूर आता है। इस बार की करवा चोथ को चंाद का उदय 20.05 पर होगा। इस चंद्र उदय के साथ-साथ वृती महिलाए चन्द्र को अर्घ्य देगी। इस बार अर्घ्य देते समय यदि चांदी का बना कुछ भी समान आपके पास हो तो ये श्रेष्ठ होगा। पति की मंगल कामना, दीर्घ आयु, रोग निवृति के लिए यदि इस दिन पत्नी व्रत करती हैं, तो ये पति के लिए वृद्धि के लिए उत्तम है। इस दिन पति अपनी पत्नी को उपहार स्वरूप स्वर्ण, वस्त्र, पान, श्रंगार प्रदान करे तो मांगलिक कन्या का मंगल भी दोनों का दांपत्य सुखमय बना देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *