गुरूकुल कांगड़ी विवि के प्रोफेसर पीसी जोशी का निधन

Haridwar Latest News Roorkee social

हरिद्वार। गुरूकुल कांगड़ी विवि के कार्यवाहक कुलसचिव डाॅ. पीसी जोशी 57 वर्ष का ह्दयगति रूकने से निधन हो गया। डाॅ जोशी के निधन से गुरूकुल कांगड़ी में शोक की लहर है। कुलपति डाॅ. रूप किशोर शास्त्री ने डाॅ. जोशी के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए अपने श्रद्धांजलि दी।
मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी डाॅ. पीसी जोशी की प्रारंभिक शिक्षा कुमांऊ के सरकारी स्कूल में हुई। नैनीताल विश्वविद्यालय से एमएससी की डिग्री और पीएचडी की उपाधि हासिल करने के बाद भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय में बतौर वैज्ञानिक के पद पर कार्य करने का अवसर मिला। लेकिन जन्तु विज्ञान में अस्टिेंट प्रोफसर के पद पर साल 1996 में गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में सेवाएं देने पहुंचे। गुरूकुल कांगड़ी में उन्होंने कार्य करते हुए लोकप्रियता हासिल की। गत वर्ष भारत सरकार की ओर से बैंगलोर में आयोजित वैज्ञानिक सम्मेलन में जन्तु विज्ञान के सक्रिय अध्यक्ष के बीती रात डा. जोशी को सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके चलते उनका निधन हो गया। उनके निधन से उनके चाहने वालों व गुरुकुल परिवार में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *