रिश्वत लेते विजिलेंस ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Crime Haridwar

बद्रीविशाल ब्यूरो

विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने तहसील बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी तहसील में नाम दर्ज करने की एवज में रिश्वत मांग रहा था। पीडि़त ने सूचना सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर दी थी।

जांच में यह सामने आया कि शिकायतकर्ता का भूमि विवाद न्यायालय में लंबित था और कमिश्नर कुमाऊं द्वारा उसके पक्ष में निर्णय दिया गया था। फैसले के बाद, जब उसने अपना नाम रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए तहसील कार्यालय में संपर्क किया, तो रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह ने रिश्वत की मांग की।

शिकायत सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान नैनीताल सेक्टर हल्द्वानी के निरीक्षकों ने अनिल सिंह मनराल के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की। आज तहसील बाजपुर में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर मोहन सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *