पुदुच्चेरी, अंडमान निकोबार व लक्ष्यद्वीप के सह प्रभारी रोहन सहगल ने विभिन्न कार्यक्रमों में की भागीदारी

dehradun Haridwar Latest News Politics Roorkee social uttarakhand

सेवा व समर्पण अभियान के निमित अंडमान व निकोबार के प्रवास पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उत्तराखंड एवं पुदुच्चेरी, अंडमान निकोबार व लक्ष्यद्वीप के सह प्रभारी रोहन सहगल ने आज पोर्ट ब्लेयर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। भाजपा युवा मोर्चा 17 सितम्बर (प्रधान मंत्री के जन्मदिवस ) से 7 अक्टूबर तक ( उनके पूरे 20 वर्ष का कार्यकाल मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री रहते) सेवा व समर्पण अभियान के तहत माना रहा है। इसके तहत उन्होंने बच्चांे को उपहार वितरित किए तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पर्यावरण स्वच्छता अभियान भी चलाया।
इस दौरान रोहन सहगल ने कहाकि बच्चे भारत का भविष्य हैं। यदि बच्चांे को अच्छी शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य मिलेगा तो भारत का भविष्य भी चमकेगा। उन्होंने पर्यावरण अभियान के तहत पर्यावरण को सुरक्षित व संतुलित बनाए रखने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने और पौधारोपण की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *