मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट (उत्तर प्रदेश) की शाखा रुड़की ने हर्षोल्लास से मनाया दीपावली पर्व

dehradun dharma Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट (उत्तर प्रदेश) की शाखा रुड़की द्वारा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सैनी के नेतृत्व में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा मिष्ठान वितरण कर सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सैनी ने कहा की दीपावली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व भाईचारे के साथ ही असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का वध कर 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या नगरी में प्रवेश किया था, जिसके बाद अयोध्या वासियों ने दीपक को प्रज्वलित कर उनके आगमन पर पूरी अयोध्या को जगमग कर दिया था जिसके बाद से ही दीपावली पर्व की परंपरा शुरू हुई। यह मात्र एक त्योहार नहीं बल्कि एक संदेश और विचारधारा भी है, क्योंकि यह दिन सभी के घर-आंगन में खुशियों को लेकर आता है। वही सचिव देवपाल त्यागी ने भी सभी पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों को दीपावली पर्व की बधाई दी और आशा जताई कि अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी अपनी इस खुशी में शामिल करें और उनकी जो भी संभव हो मदद करें। हम सभी को दीपावली पर मिलजुलकर और सभी की मदद कर मनाना चाहिए। इस दौरान प्रवीण कुमार मित्तल, अरविंद कुमार, कुमुद नारायण, योगेंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र कुमार, अमित रोहिल्ला, दानिश खान, संदीप कुमार, अमित बंसल, रवि गिरी, विजय सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *