राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौ. पदम सिंह भाटी ने किसानों के साथ किया चक्का जाम

Contact Us dehradun Haridwar Health Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने सरदार वीएम सिंह के आहवान पर पूरे देश में चक्का जाम किया। इसी कड़ी में गुरूकुल नारसन बॉर्डर पर भी चक्का जाम किया गया। प्रदेश अध्यक्ष चौ. पदम सिंह भाटी ने कहा कि मोदी सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही हैं। किसानों के विरोध में कानून बनाकर किसान को परेशान किया जा रहा हैं। पहले तीन अध्यादेश पास कर काला कानून बनाया, जिसका विरोध हो रहा हैं। अब नया कानून बनाया कि अगर किसान गन्ना पात्ती या पुराली जलाता पाया गया, तो एक करोड़ का जुर्माना और पांच साल की सजा का प्राविधान किया गया हैं। सहारनपुर में कई किसानों को जेल भेज दिया गया। बिजली चोरी बताकर किसानों पर अत्याचार हो रहा हैं। गन्ने का भुगतान सरकार नहीं कराना चाहती, यह बड़ी साजिश हैं। यह सरकार कॉरपोरेट्स से मिलीभगत कर रही हैं। ताकि वह किसान की खेती पर कब्जा कर लें, लेकिन किसान ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि इन काले कानूनों को सरकार वापस लें, वरना सड़कों पर आन्दोलन जारी रहेगा। साथ ही बताया कि 26, 27 नवम्बर को पीएम आवास का घेराव किया जायेगा। इस मौके पर सिफ्टेन अली, समीर आलम, अमित, जुल्पफुकार, सुमित, इकराम, विपुल, महक सिंह, सतीश, जयवीर, विशाल भाटी, मो. अखलाक, गोपाल, विपिन, अंकुश, अजय वर्मा, हरीश नेगी, अंकित, अमजद, कादिर, राजदीप, मनोज, रजत वीर आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *