स्वामी विश्वेवरानदं गिरि महाराज का रजत पट्टाभिषेक समारोह मनाया

Haridwar Latest News mumbai Roorkee social

हरिद्वार। श्री सूरत गिरि बंगला गिरिशानंद आश्रम के एकादश पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज का रजत जयंती पट्टाभिषेक समारोह रविवार को कनखल स्थित सूरत गिरि बंगला समेत संस्था की तमाम शाखाओं में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरु पूजन, रूद्राभिषेक, भण्डारे के साथ गरीबों को राशन वितरित किया गया।


विदित हो कि आज ही दिन 25 वर्ष पूर्व स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज को सूरत गिरि बंगला के महामण्डलेश्वर पद पर अभिषिक्त किया गया था। आज आयोजित रजत जयंती समारोह की शुरूआज प्रातः गुरु पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात रूद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने संदेश में महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज ने कहाकि वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना से सभी त्रस्त हैं। इस कारण संस्था की सभी शाखाओं में रूद्राभिषेक का आयोजन कर कोरोना को परास्त करने की भगवान महादेव और गुरुजनों से प्रार्थना की गयी। कहाकि कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन होने से गरीब तबके के लोग खासे प्रभावित हुए हैं। हम सबका दायित्व है कि हम ऐसे लोगों की मदद करें। कहाकि इसी कारण संस्था की ओर से गरीबों को आज राशन वितरित किया गया। टिबडी क्षेत्र में आपदा के नोडल अधिकारी की देखरेख में गरीबों को राशन वितरण का कार्य किया गया। कहाकि आवश्यकता पड़ने पर गरीबों की मदद आगे भी की जाएगी। उन्होंने कोरोना को परास्त करने के लिए सरकार और शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की सभी से अपील की गई। बता दें कि आश्रम द्वारा इससे पूर्व दो बार राशन वितरण का कार्य किया जा चुका है तथा केन्द्र व राज्य सरकार को आर्थिक मदद भी दी गयी है। रजत जंयती पट्टाभिषेक के उपलक्ष्य में आयोजित रूद्राभिषेक व भण्डारे के दौरान स्वामी विश्वस्वरूपानंद गिरि महाराज, स्वामी कमलानंद गिरि, स्वामी गवीन्द्रानंद महाराज, प्रकाश भाई, अपर मेला अधिकारी सरदार हरवीर सिंह, विनीत आदि मौजूद रहे। रूद्राभिषेक आदि कर्म विनीत भाई के आचार्यत्व में सम्पन्न कराए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *