निजी स्वार्थ के कारण मेयर ने निरस्त किये बोर्ड बैठक में पास हुए टेंडर: पार्षद

dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
मेयर गौरव गोयल अ
भी भाजपा में शामिल ही हुए थे कि उनके साथ भाजपा ग्रहण करने वाले चहेते पार्षदों ने मेयर गौरव गोयल के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया। पार्षदों ने उन पर शहर के विकास में रोड़ा बनने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जो काम बोर्ड बैठक में पास हुए थे, मेयर गौरव गोयल आज उन्हें निरस्त कर रहे है, जो बेहद चिंता का विषय है। पार्षद धीराज सैनी डिम्पल ने बताया कि मेयर गौरव गोयल ने एक वर्ष में ही अपनी कथनी ओर करनी से शहर को अवगत करा दिया कि वह सिर्फ और सिर्फ अपने हित साध रहे है, जनता से उन्हें कोई सरोकार नही है। पार्षद प्रतिनिधि सोनू कश्यप ने बताया कि मेयर गौरव गोयल विकास को लेकर कतई गंभीर नही है, वह सिर्फ फेसबुक की राजनीति तक ही सीमित रह गए हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड की समस्याओं को लेकर वह पार्षद सपना धारीवाल के साथ कई बार मेयर से मिलकर उन्हें समस्याओं से अवगत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह समस्याएं सुनना तो दूर, उनसे मिलना भी पसंद नही कर रहे है। यही हाल अन्य वार्ड के पार्षदों का भी है, आज जनता उन्हें विकास व अन्य समस्याओं के बारे में दिनरात टोक रही हैं, लेकिन निगम के लापरवाह अधिकारियों व मेयर की उदासीनता के चलते उन्हें भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। वहीं पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप तोमर ने कहा कि आज निगम क्षेत्र विकास से कोसों दूर है ओर इसका मुख्य कारण मेयर गौरव गोयल है, चूंकि जनता ने बड़ी उम्मीदें लगाकर गौरव गोयल को मेयर की कुर्सी पर बैठाया था, लेकिन जनता की उम्मीदों पर उन्होंने पानी फेर दिया।
वहीं विकास व अन्य समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों को भी प्रदर्शन करना पड़ रहा है, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है की शहर के विकास की बड़ी बड़ी बाते करने वाले लोग सिर्फ अपने हित तक ही सीमित है? वही गौरव गोयल ने कहा कि यह प्रदर्शन पार्षदों ने ठेकेदारों के साथ मिलकर किया है ओर टेंडर निरस्त करने का अधिकार उन्हें है, क्योंकि वह टेंडर समिति के अध्यक्ष है। साथ ही बताया कि 25 पार्षदों ने उन्हें टेंडर निरस्त करने के लिए पत्र दिया है, जिसके अनुरूप टेंडर निरस्त किये गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *