कनखल से लापता हुई दो किशोरियां ज्वालापुर से बरामद

Uncategorized

हरिद्वार। घर से बिना बताये निकली दो किशोरियों को कनखल पुलिस ने 5 दिन बाद ज्वालापुर से सकुशल बरामद कर लिया। दोनों किशोरियों की गुमशुदगी उनके परिजनों ने कनखल थाने में दर्ज कराई थी।

पुलिस के मुताबिक बीती 25 मई को कनखल थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराते बताया कि उसकी पुत्री 24 मई को घर से बिना बताए अपनी सहेली के साथ कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चल सका।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनो किशोरियों की तलाश शुरू की। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया जिसमें दोनों किशोरियों के साथ दो लड़के भी देखे गए। आगे तलाश करने के बाद पुलिस ने उक्त दोनों किशोरियों को ज्वालापुर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया साथ ही इन्हे बहला फुसलाकर ले जाने वाले दोनों लड़कों को भी पकड़ लिया गया।

आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने दोनों किशोरियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, वहीं आरोपी लड़कों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *