हरिद्वार:जेल तोड़कर भागे दो कैदी;जेल प्रशासन में मचा हड़कंप;मौके पर पहुंचे अधिकारी

Crime Haridwar

गणेश वैद

हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित जिला जेल से दो कैदियों के भागने से हड़कंप मच गया है। फरार हुआ कैदी पंकज रुड़की और राजकुमार गोंडा उत्तर प्रदेश का निवासी हैं। कैदी पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था और राजकुमार विचाराधीन कैदी है। दोनों के फरार होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण सामग्री में वहां सीढियां भी लगी हुई थी। मौके का फायदा उठाकर दोनों ने सीढियां लगाई और दोनों कैदी फरार हो गए। कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन मेे हड़कंप मच गया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि वो छुट्टी पर थे। जिला कारागार में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसका फायदा इन दोनों कैदियों ने उठाया और सीढियां लगाकर जेल से फरार हो गए। फिलहाल मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं।किसकी लापरवाही है इसकी जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *