धर्मनगरी की मर्यादाओं से खिलवाड़ करती दो महिलाएं गिरफ्तार

Crime Haridwar

*यात्रियों को कर रही थी अश्लील इशारे।

बद्रीविशाल ब्यूरो

हरिद्वार। धर्मनगरी की मर्यादाओं से खिलवाड़ कर आते जाते यात्रियों को अश्लील इशारे कर अपनी ओर आकर्षित करती दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।

कुछ महिलाओं द्वारा यात्रियों को अश्लील इशारे कर देहव्यापार को बढ़ावा देने संबंधी सूचनाओं पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो महिलाओ ंको गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली पुलिस को देह व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कुछ महिलाओं द्वारा बस स्टेशन, रेलवे गेट के आसपास यात्रियों को अश्लील इशारे करने की सूचना मिल रही थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन के गेट न. 5 के पास से 02 महिलाओं को अश्लील इशारे करते गिरफ्तार कर लिया।

पकड़ी गई दोनों महिलाएं भीमगौडा गौसाई गली, खडखड़ी, हरिद्वार व सहारनपुर, हाल पता रोडवेज बस अड्डा, कोतवाली नगर हरिद्वार बतायी गई हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *