भाजपा राज में सुरक्षित नहीं महिलाएं/ बेटियां, किसानों के साथ कर रही अन्याय: आशीष सैनी

big braking dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
लगातार महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी और शोषण को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने नगर के एक होटल में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों के समक्ष सरकार की जमकर खिलाफत की। कांग्रेस नेत्री रश्मि चौधरी ने कहा कि आज भाजपा सरकार में किसान तो बेहाल है ही, साथ ही महिलाओं के उत्पीड़न के मामले भी देश में लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष हृदयेश पर की गई अभद्र टिप्पणी पर तंज कसते हुए उनसे मानवता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही कहा कि रुड़की के मेयर पर जिस तरीके से एक महिला ने छेड़खानी व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया, उसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, जबकि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर बात करते रहते हैं, जबकि इनके विधायक, नेतागण और कार्यकर्ता महिलाओं का अपमान करते हुए कहीं भी देखे जा सकते हैं। वही वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने कहा कि मेयर गौरव गोयल पर जिस तरीके से महिला द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया, क्या भाजपा उनके निर्दलीय रहते हुए यही रवैया इख्तियार करती, चूंकि अभी तक शहर का भाजपा संगठन पूरी तरह से चुप है। उन्होंने कहा कि गौरव गोयल हमेशा से ही महिलाओं के मामले को लेकर चर्चा में रहते आए हैं। यह कोई नया मामला नहीं है। साथ ही कहा कि भाजपा महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर केवल दिखावा करती आई है, असल में भाजपा के ही नेता और पदाधिकारीगण महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम करते है। जो भाजपा सरकार और संगठन दोनों के लिए एक बड़ा धब्बा है। वहीं सेवादल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजवीर रोड ने कहा कि किसान आज कड़कड़ाती ठंड में दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर अपनी मागों को लेकर डटा हुआ है लेकिन भाजपा की सरकार के कानों पर कोई जूं नही रेंग रही है और ना ही किसानों की मांग के अनुसार कृषि कानून बिलो को वापस लिया जा रहा है। गौरव गोयल पर लगे आरोपों को लेकर कहा कि यदि शहर का मुख्य नागरिक होने के नाते उन पर ऐसे आरोप लगते हैं, तो यह ठीक नही है। पत्रकार वार्ता में संजय पाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *