गणेश वैद
हरिद्वार। दादा के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घायलावस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची भगवानपुर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।
![](http://dainikbadrivishal.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240630_203918.jpg)
मिली जानकारी के मुताबिक गौरव कुमार भगवानपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का निवासी है। गौरव की शादी 15 जुलाई को होनी है। घटना के समय गौरव अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए अपने दादा जगत सिहं के साथ इकबालपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह इकबालपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचे तभी अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली गौरव के पैर में लगी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौका पाते ही बदमाश फरार हो गए। आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।