दुकान का ताला तोड़ उड़ा ले गया 25 हजार, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Crime Haridwar Latest News

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के गांव घिस्सुपुरा में शुक्रवार देर रात चोर ने बेखौफ होकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात युवक ने स्टेशनरी की दुकान का शटर तोडक़र अंदर घुसते ही गल्ले पर हाथ साफ कर दिया और 25 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


सुबह जब दुकानदार हबीब, निवासी घिस्सुपुरा, दुकान खोलने पहुंचा तो टूटा हुआ ताला देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान के अंदर का नजारा देख साफ हो गया कि रात में चोरी हुई है। गल्ले में रखी पूरी नगदी गायब थी।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक साफ तौर पर चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया है।
इस मामले में थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से गहन पूछताछ की जा रही है और जल्द ही चोरी की वारदात का पूरा खुलासा कर दिया जाएगा।घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *